पेय जल की पाइप लाइन टूटने से आपूर्ति हुई ठप्प।
पेय जल की पाइप लाइन टूटने से आपूर्ति हुई ठप्प
● मरम्मत का जारी प्रगति पर,गुरुवार को शुरू होगी सप्लाई,
जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
भरथना,इटावा। भरथना कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित पालीबम्बा के समीप नगर पालिका परिषद की पेयजल आपूर्ति वाली पाइप लाइन टूट जाने के कारण मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसके चलते बुधवार की शाम को पानी की सप्लाई पूर्णतया बाधित रहेगी।उक्त आशय की जानकारी पालिका कर्मी अरविन्द रावत ने देते हुए बताया कि पालीबम्बा स्थित रूपे गुप्ता के आवास के निकट पालिका की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन टूट गई है। पालिका द्वारा मरम्मत का कार्य प्रगति पर कराया जा रहा है। जिसके चलते बुधवार की शाम पानी की सप्लाई नहीं होगी तथा गुरूवार की सुबह विधिवत पेयजल आपूर्ति की जायेगी।
